नए साल का जश्न बनाने के लिए शहर वासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। साल 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत को लेकर शहर के प्रमुख पार्कों में रौनक बढ़ने लगी है। जनेश्वर मिश्र पार्क अंबेडकर पार्क यूपीदर्शन पार्क समेत अन्य पार्कों में पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। कोहरे की धुंध और तापमान की गिरावट के बावजूद लोगों में नए साल का उत्साह बरकरार है। यूपी दर्शन पार्क हो या जनेश्वर मिश्र पार्क बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार रिश्तेदार व मित्रों के साथ पिकनिक बनाने आ रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क में रामपाल बुद्धि विकास न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज मलिहाबाद के छात्रों के साथ शिक्षकों ने पार्क में पिकनिक का लुत्फ उठाया। स्कूल का शिक्षक दीपक दीक्षित ने बताया नए साल से पहले बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क घूमने आए हैं। दीपक कहते हैं कि जब उत्तराखंड का मजा लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में है तो कहीं और क्यों जाना है। वहीं,अंबेडकर पार्क में कर्नाटक से घूमने पर्यटकों ने अपने अनुभव साझा किए। दिल्ली से घूमने आए एडवोकेट दीपक बताते हैं कि पहली बार अपनी पत्नी के साथ आने वाले साल का लुत्फ उठाने आए हैं। यूपी दर्शन पार्क में घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि यह पार्क उनके लिए विशेष इसलिए है क्योंकि यहां प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर के दर्शन एक ही स्थान पर हो जाते हैं। ठंड के मौसम में यात्रा करने का अपना ही अलग आनंद है ऐसे ही बहुत सारे अनुभव साझा करते हुए पर्यटक।