फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: लखनऊ के चौक स्टेडियम में चल रही बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

खेलों में हम देश का नाम रोशन करेंगे, अभी जिले तक पहुंचे हैं, आगे मंडल व राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह संकल्प लखनऊ के सरकारी स्कूलों के कक्षा पांच के बच्चों ने लिया है। लखनऊ के चौक स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई.... प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी पवन सिंह चौहान की मौजूदगी में हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताओं में बच्चे कबड्डी के दौरान जोश में दिखे। इसमें आठ विकासखंड व चार नगर जोन के लगभग 1200 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला व्यायाम शिक्षक नीलम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल परिणाम आज शाम को जारी किया जाएगा बीएसए राम प्रवेश, बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह, बीईओ सुशील सिंह, बीईओ पूनम मिश्रा, एआरपी सुचिता त्रिपाठी व अनुराग सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें