उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए विधान भवन घेराव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव स्वर्गीय प्रभात पांडे जी की मृत्यु हो गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर हम सब कांग्रेस जन यह मांग करते हैं कि उपरोक्त घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच सरकार द्वारा कराई जाए। निष्पक्ष न्यायिक जांच करने की मांग को लेकर लखनऊ के कांग्रेस स्थित कैसरबाग बेगम हजरत महल पार्क के पीछे मकबरा रोड पर एकत्रित होकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।