होली व रमजान में बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। खरीदारों की भीड़ बाजारों में देखी जा रही है। व्यापारी कारोबार बेहतर होने की उम्मीद संजोए हुए हैं। कपड़ा व्यवसाई भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि होली व ईद को लेकर ग्राहक आने लगे हैं। अभी त्योहारों में कई दिन शेष हैं। खरीदार आ रहे हैं। इस बार अच्छा कारोबार हो सकता है। कपड़ा व्यवसाई मुकेश शुक्ला ने बताया कि अभी तक सहालग चल रही थी। अब होली व ईद आ गई है। ऐसे में अच्छा व्यापार होगा।