लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन भेज दिया। वहीं, कुछ कार्यकर्ता गेट पर ही बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। कुछ ही देर में उन्हें इको गार्डन भेज दिया जाएगा।