फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा...वैन, इनोवा और ट्रक की भिड़ंत, 4 की मौत, 7 घायल

अयोध्या हाईवे पर बृहस्पतिवार रात बड़ा हादसा हो गया। इनोवा, वैन और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  रात करीब 9 बजे वैन, इनोवा बाराबंकी की तरफ से लखनऊ आ रही थी। बीबीडी इलाके में ये दोनों वाहन आपस में टकरा गए तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गया। वैन दोनों गाड़ियों के बीच में फंस गई। वैन सवार शहजाद, देवा रोड चिनहट निवासी किरन यादव, उनका बेटा कुंदन और एक अन्य हिमांशु की मौत हो गई। हादसे में शाहजहांपुर के राजन, बरेली की तस्लीम व शकील, रामपुर के इंतजार, चिनहट के लाले यादव, अमरोहा के शाहरुख और सुशील घायल हो गए। चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि क्रेन की मदद से सभी वाहनों को हाईवे से हटाया गया है। घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज जारी है। एक दो की हालत गंभीर है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें