सदर स्थित वाल्मीकि चौक पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के तत्वावधान में उज्जैन से राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और महासभा के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश चंद्र तिवारी, रक्षा मंत्री से मनोनीत सदस्य प्रमोद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की एकता और उत्थान पर भी जोर दिया गया।