फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शॉर्ट सर्किट से ई-रिक्शा चालक के घर में भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख

पारा के सदरौना स्थित काशीराम कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी कुछ ही देर में खाक हो गई। हंस खेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्नालाल सिंह के अनुसार काशीराम कॉलोनी के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले दिलशाद, जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, के मकान में अचानक आग लग गई। उस वक्त उनकी पत्नी घर के बाहर किसी काम से गई थीं, जबकि बच्चे कोटे की दुकान पर राशन लेने गए हुए थे। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की इस घटना में घर में रखा पंखा, कपड़े, राशन, नगदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना हादसा और भी दर्दनाक हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें