बृहस्पतिवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल लिया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे पूरे दिन उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। कुर्सी रोड स्थित गुडंबा थाने के पास शाम के समय मौसम का बदला हुआ नजारा देखने को मिला। आसमान में छाए घने बादलों और चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया।