फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

इंदिरा नगर के खुर्रम नगर क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुए महबूब नाम के युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव खुर्रम नगर पहुंचा, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के शव को सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर रखकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। सूचना मिलते ही इंदिरा नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर व निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें