राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित गिरी विकास अध्ययन संस्थान में गाइड समाज कल्याण संस्थान की ओर से वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरुकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और पूर्व न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ समेत कई अन्य लोग शामिल हुए।