लखनऊ में दारुलशफा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान अवध प्रांत और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता सतीश कुमार ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर संदीप बंसल, अनुपम श्रीवास्तव, सुरेश झबलानी व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।