राजधानी लखनऊ में दरोगा खेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस में तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। इसमें 'कॉम बेटिंग साइबर क्राइम चैलेंज इन प्रिवेंशन', 'डिटेक्शन और प्रॉसिक्यूशन' विषय पर चर्चा की गई। पीएसी कमांडेंट अमित कुमार, साइबर क्रीम इंवेस्टिगेटर अमित दुबे और एडिशनल डायरेक्टर (लॉ) अतुल कुमार ओझा ने जानकारी साझी की।