राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू हुई। आईटी चौराहा होते हुए रामकृष्ण मठ पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम 'स्वामी विवेकानंद युवा सम्मान' से बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।