राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को केडी सिंह स्टेडियम के इंडोर हाल में राज्य स्तरीय सीनियर हैंड बॉल महिला टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इशका शुभारंभ खेल निदेशक, उतर प्रदेश आर.पी सिंह व महासचिव, उतर प्रदेश हैंडबॉल संघ आनंदेश्वर पांडेय ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। पहले दिन वाराणसी (हरी) व प्रयागराज (गुलाबी) के बीच मुकाबला हुआ।