फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश... ठिठुरन बढ़ी

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बारिश बढ़ गई। कई इलाकों में तेज तो कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। कैसरगंज, शास्त्रीनगर, कुंदरकी रकाबगंज समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के साथ ही हवा चलने से ठंड में भी इजाफा हो गया। बारिश के चलते स्कूल, दफ्तर और रोजमर्रा के कामों के लिए घर से निकले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोग भीगते नजर आए, जबकि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड के इलाके हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 23 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें