फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में रोटी को तरस रहे बीबीएयू के विद्यार्थी, लकड़ी की आग पर जैसे-तैसे बन रहा खाना

लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सभी छात्रावासों में सिलिंडर का स्टाक है दिक्कत नहीं है.....पड़ताल में विश्वविद्यालय प्रशासन के ये दावे झूठे निकले हैं। यहां आठ मार्च से सिलिंडर की लगातार किल्लत बनी हुई है। इस बात की जानकारी यहां के छात्रावासों में रहे विद्यार्थियों ने दी है। वहीं कर्मचारियों ने भी गैस न मिलने से हो रही परेशानी को साझा किया है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल में कैमरे पर विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले 8 मार्च से सिलिंडर न मिलने से हम लोग परेशान है। कर्मचारियों ने बताया कि लकड़ी की आंच पर हम खाना बनाने का मजबूर हैं। ऐसे में कई बार भोजन परोसने में देरी होती है इससे विद्यार्थी नाराज भी होते हैं। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि दाल चावल लकड़ी की आंच पर बनता है तो उसके साथ रोटी मिलना मुश्किल है। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। इस हालात में स्वीगी व जुमैटों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें