राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन के प्रांगण में तीन दिवसीय पुष्प, फल और शाक-भाजी प्रदर्शनी की शुक्रवार से शुरुआत हुई। वसंत ऋतु की गुनगुनी धूप के बीच फूलों का एक खूबसूरत संसार सजा है जहां अलग-अलग प्रजाति के लाखों फूल मौजूद हैं। फूलों से बनी आकृतियां दर्शकों को लुभा रही हैं। खास तौर से यहां अयोध्या की तर्ज पर बनाया गया राम मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र है। सब्जियों और फलों के भी स्टॉल लगे हैं। इसके अलावा कपड़ों से लेकर खानपान की वस्तुओं के भी स्टॉल लगाए गए हैं। 1774 प्रतिभागी यहां शामिल हुए हैं।