राजधानी लखनऊ में डालीगंज स्थित सामुदायिक केंद्र में प्रेरणा कृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में उन बच्चों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने 10 दिनों की कार्यशाला में अच्छी प्रस्तुति दी। क्षेत्रीय पार्षद रणजीत सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया।