लखनऊ के आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में नीट परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी पहुंचने लगे हैं। कुछ ही देर में परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू हो जाएगा। परीक्षार्थियों ने कहा कि इस बार फिर से पेपर लीक जैसी स्थिति न बने, यही प्रार्थना है। टेलीग्राम बैन करने से नहीं बाकी और अन्य भी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखना पड़ेगा।