फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में नाले में उतराता मिला युवक का शव, सड़क पर बिखरे थे खून की छींटे

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 02:59 PM IST

राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह बांक नाले में एक युवक का शव उतराता मिला। वहीं पास में सड़क पर खून के छींटे और एक चप्पल पड़ी मिली है। लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। घटना निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव के पास की है। यहां ग्रामीण सुबह के समय बांक नाले की तरफ से गुजर रहे थे तो नाले में एक युवक का शव उतराता देखा। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी के लिए भेजा है। चश्मदीदों ने बताया कि नाले के पुल पर कई जगह खून की छींटे पड़े हुए थे। पास में ही एक चप्पल भी पड़ी थी। ग्रामीण प्रथम दृष्टया हत्या करके शव नाले में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि युवक के पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें