राजधानी लखनऊ में रविवार को विधान सभा रोड स्थित सहकारिता भवन के चौधरी चरण सिंह सभागार में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर प्रादेशिक बी-पैक्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री सहकारिता जेपीएस राठौर शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।