फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखनऊ में केंद्रीय मंत्री ने 'फिट इंडिया संडे साइकिलिंग' का किया शुभारंभ

राजधानी लखनऊ में रविवार को 'फिट इंडिया संडे साइकिल' का शुभारंभ हुआ। इसका नेतृत्व केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। उन्होंने मरीन ड्राइव (सामाजिक परिवर्तन स्थल) से समता मूलक चौराहा होते हुए 1090 चौराहा तक तीन किमी की साइकिल यात्रा की। फिर इसी रास्ते से वापसी की। उनके साथ उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा मामले के मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी शामिल हुए। इस आयोजन में 400 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने कहा कि फिट इंडिया आंदोलन को सफल बनाने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को शामिल करना चाहिए। यह न केवल फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण को भी संरक्षित करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें