फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ईंट से कूचकर फेरी दुकानदार की हत्या, CCTV में कैद दो संदिग्ध

राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात फेरी लगाकर लइया-चना बेचने वाले युवक की हत्या कर दी गई। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना विकास नगर थाना क्षेत्र की है। यहां सुबह लालाराम वर्मा (50) की खून से लथपथ लाश मिली। ईंट से कूचकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। वह सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। यहां पर फेरी लगाकर लइया-चना बेचते थे। सूचना पर एसीपी गाजीपुर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पास के सीसीटीवी में दो संदिग्ध युवक मृतक पर हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। परिवार में पत्नी और चार वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें