फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में हैनीमैन चौराहे के पास अचानक सड़क धंसी

लखनऊ में गोमती नगर स्थित हैनीमैन चौराहे के पास अचानक सड़क धंसने से बड़ा हादसा होने से बच गया। सड़क धंसने के कारण वहां रखा यातायात पुलिस का ड्यूटी बॉक्स, सीवर का चैंबर और पास में लगा एक पेड़ सीधे गहरे गड्ढे में समा गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सड़क बंद होने से क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है और वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें