राजधानी लखनऊ में सोमवार को तड़के करीब 3.00 बजे फैजाबाद रोड स्थित गाजीपुर थाना क्षेत्र के बेबियान रेस्टोरेंट के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग ने वहां पर रोज लगने वाली सोफा, गद्दे और अलमारी की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। इससे काफी नुकसान हुआ है।