राजधानी लखनऊ में सीतापुर रोड के पुरनिया क्रॉसिंग के पास स्थित एलकेएस कॉलोनी में सीवर का पानी भरा हुआ है। इस समस्या के चलते कई लोग घर छोड़कर चले गए। मौजूद लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। मोहल्ले के कई लोग बीमार हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं।