राजधानी लखनऊ में 7-कालिदास मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर के बाहर और अंदर सीवर चोक होने की वजह से बारिश में और अन्य दिनों में भी कई बार जलभराव की समस्या हो जाती है। इसकी शिकायत के बाद गुरुवार को नगर निगम की ओर से जेट मशीन लगाकर नाले और सीवर की नगर निगम कर्मचारियों की तरफ से सफाई की जा रही है। मौके पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर नाले और सीवर को साफ करने का काम कर रहे है।