फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में चलती कार में लगी आग, चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान

राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज के सराय माली खां में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे चलती कार में आग लग गई। बोनट से धुआं और आग की लपटें निकलती देख चालक सआदतगंज के मोतीलाल पुल निवासी मोहम्मद कैफ व उनके साथी निहाल घबरा गए। उन्होंने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल गए। थोड़ी ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। चौक स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एफएसओ पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। हुसैनाबाद चौकी प्रभारी दिलीप चौबे के मुताबिक, आई-20 कार पेट्रोल इंजन की थी। कार सवार चौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें