राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब के एसडीएम साहिल कुमार के ट्रांसफर की मांग लेकर बीकेटी बार एसोशिएसन ने सामूहिक कार्य बहिष्कार का एलान किया। काली पट्टी बांधकर तहसील परिसर में शांति मार्च किया। ट्रांसफर होने तक अधिवक्ता एडीएम कोर्ट में सुनवाई से अलग रहेंगे। अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने एसोसिएशन की तरफ से एसडीएम की कार्यशैली पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।