यूपी की राजधानी लखनऊ में बाघ का खौफ इस कदर है कि डीएम को स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा। बल्दी प्रसाद मेमोरियल हाई स्कूल, डीएम के आदेश को नहीं मान रहा है। स्कूल बंगद करने के डीएम के आदेश को दरकिनार करते हुए विद्यालय खोला है। छात्रों ने बातचीत में बताया कि विद्यालय ने उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी। आज विद्यालय खुला था। सभी बच्चे आए हुए थे। हमें टीचरों ने भी नहीं बताया कि कोई आदेश आया है। कल भी विद्यालय खुलेगा।