फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अवध बस स्टेशन पर डग्गामारी के विरोध में रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में अवध बस स्टेशन पर डग्गामारी के विरोध में मंगलवार को रोडवेजकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बसों का संचालन रोक दिया गया। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे चालक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यदि परिवहन निगम के तय मानक के अनुसार हम लोग पैसे जमा नहीं कर पाते हैं, तो हमारी सैलरी से तीन हजार रुपये काट लिए जाते हैं। दूसरी तरफ रूट पर डग्गामार वाहन बेधड़क दौड़ रहे हैं। उन पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। निर्धारित पैसा कमाकर जमा करने के लिए सिर्फ हम लोगों पर दबाव बनाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें