राजधानी लखनऊ में रविवार को विधान सभा मार्ग स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर में आंबेडकर अस्थि कलश स्थल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं डॉ आंबेडकर सवैधानिक महासंघ' के तत्वावधान में हुआ। इसमें डॉ भीमराव आंबेडकर के पौत्र भीमराव यशवंत आंबेडकर ने लोगों को संबोधित किया।