शहर के पारा के मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बैंक मित्र ने कई खाताधारकों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार सुबह डूबी जमा-पूंजी और कार्रवाई न होने से नाराज खाताधारक बैंक पहुंचे और जमकर हंगामा किया, जिससे करीब तीन घंटे तक बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। खाताधारकों का आरोप है कि बिना बैंककर्मियों और मैनेजर की मिलीभगत के इतना बड़ा फर्जीवाड़ा संभव नहीं है।