विकासनगर सेक्टर- 14 में बुधवार दोपहर दो सौ झोपड़ियों में आग लग गई। हादसे के कारण लोगों की झोपड़ियों में रखे सिलिंडर और रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर ताबड़तोड़ फटने लगे। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी 12 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करने में जुट गए। कई किलोमीटर दूर से लोगाें की आग की लपटें औ धुएं के गुबार उठते दिखे।