लखनऊ में गन्ने का पुरवा, टेढ़ी पुलिया, कुर्सी रोड क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई। होलिका दहन स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। महिलाओं और बुजुर्गों ने परंपरा के अनुसार जौ, गन्ना और गोबर के कंडे अग्नि में अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में सुख-शांति एवं आपसी भाईचारे की कामना की।