राजधानी लखनऊ के चौक में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां पंडाल की परंपरा लगातार 40 वर्षों से चली आ रही है। यह पंडाल मराठी समाज द्वारा सजाया जाता है। खास बात यह है कि अब इसकी तीसरी पीढ़ी इस आयोजन को आगे बढ़ा रही है। आयोजकों का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने इस उत्सव की शुरुआत की थी। तभी से यह गणेशोत्सव लखनऊ की पहचान बन गया है। हर साल यहां भव्य सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।