फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के आंचलिक विज्ञान नगरी अलीगंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

राजधानी लखनऊ में आंचलिक विज्ञान नगरी, अलीगंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें सीडीआरआई की मुख्य वैज्ञानिक डॉ समन हबीब ने विद्यार्थियों को शोध और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रश्न पूछना, तार्किक रूप से सोचना और तथ्यों को समझना वैज्ञानिक दृष्टिकोण की पहली सीढ़ी है। शनिवार को कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया लखनऊ चैप्टर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डॉ समन हबीब ने "परजीवी संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए आधुनिक जीवविज्ञान” विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि विज्ञान किस प्रकार संक्रामक रोगों से मुकाबला करने में सहायक साबित हो रहा है। कार्यक्रम में मॉडल मेकिंग कार्यशाला, रसायन विज्ञान प्रदर्शन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान फिल्म प्रदर्शन तथा “विकसित भारत थ्रू साइंस” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिताएं हुई। आंचलिक विज्ञान नगरी के परियोजना समायोजक स्वरूप मंडल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने और तार्किक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व वैज्ञानिक डॉ संजय बत्रा व डॉ आर.डी. त्रिपाठी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें