फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के कायाकल्प को चाहिए तीन करोड़, प्रबंधक ने बताई पूरी बात

हुसैनगंज स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के नए भवन निर्माण के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इंजीनियरों के आकलन के अनुसार भवन निर्माण की लागत इतनी होगी, जबकि अलंकार योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि इस जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में ऐतिहासिक संस्थान के सामने नए भवन निर्माण की चुनौती खड़ी हो गई है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर अलंकार योजना में चयन होने पर 25 लाख रुपये की सहायता मिल सकती है, जबकि मानकों के अनुरूप भवन निर्माण के लिए कहीं अधिक धनराशि की जरूरत होगी। इसी कारण 16 जुलाई को अदालत में होने वाली सुनवाई के दौरान प्रबंधन इस विषय को भी प्रमुखता से रखेगा। प्रबंधक पवन वर्मा ने बताया कि यदि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से सहायता मिल जाए तो भवन निर्माण का रास्ता आसान हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें