फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में झंडा लेकर नाचे कलाकार के मामले में बढ़ा विवाद, दी गई सफाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के दौरान गत 4 जुलाई को हनुमान की वेशभूषा में भाजपा का झंडा लेकर नृत्य करने वाले कलाकार के वीडियो ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में आग लगा दी है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया है तो सोशल मीडिया पर भी लोग अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में घटना की पूरी तस्वीर सामने आई है जिसमें पता चला है कि घटनास्थल के पास बने मंच पर अन्य कलाकारों के साथ हनुमान बने कलाकार की भी प्रस्तुति होनी थी। इससे पहले इस कलाकार ने मंच के ठीक पीछे प्राचीन मौनी बाबा मंदिर में ही हनुमान का रूप धरा था। मंदिर के प्रबंधक व मुख्य पुजारी श्याम सुंदर शुक्ल ने बताया कि कलाकारों ने मंदिर परिसर में ही प्रस्तुति से पूर्व तैयारी की थी। कुछ कलाकार लखनऊ के बाहर से थे पर यह नहीं पता था कि आयोजन किसका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें