लखनऊ के ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा में हिजाब विवाद के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नज़र आ रहा है। गेट पर पुलिस तैनाती बढ़ाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। गाइडों को व्यवहार सुधारने और पर्यटकों से प्यार-मोहब्बत से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही धार्मिक स्थल के नियमों- खासतौर पर सिर ढकने की परंपरा को समझाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का साफ संदेश है कि सम्मान के साथ नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।