बसंतनकुंज योजना में बन रहा राष्ट्र प्रेरणा स्थल 25 दिसंबर से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। यह 65 एकड़ में बना है। इस पर 232 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। यहां पर अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दिन दयाल उपाध्याय की प्रतिमाएं लगी हैं। इन पर 21 करोड़ खर्च हुए है। इनकी ऊंचाई 65 फीट है। म्यूजियम में इन्हीं तीनों के जीवन से जुड़े संस्मरण रहेंगे। पूरा प्रेरणा स्थल कमल की आकृति पर बना है। दो लाख की क्षमता का ग्राउंड है।