राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में सोमवार को जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वैज्ञानिकों ने मंथन किया। कार्यक्रम में भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण ने कहा कि यदि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय से पर्यावरण-संरक्षण के नए उपाय खोजने की अपील की।