फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा की घटना के बाद यूपी में उठी ब्राह्मण आईडेंटिटी प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग

राजधानी लखनऊ में सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के अध्यक्ष विमल तिवारी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ती की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इटावा में कथा वाचक प्रकरण में समाजवादी पार्टी जातीय रंग देने का काम कर रही है। जाति छिपाकर लोगों को भ्रम में डालकर कथा कहना अपराध है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज को टारगेट किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। धार्मिक प्रतीकों व परंपराओं पर हमला हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार ब्राह्मण आईडेंटिटी प्रोटेक्शन एक्ट (बीपा) बनाकर ब्राह्मण समाज की रक्षा सुनिश्चित करे। इस मौके पर प्रदेश सचिव मनीष पांडेय, जिला अध्यक्ष लखनऊ श्रीधर पांडेय, धीरज मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें