राजधानी लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 1 जुलाई से बच्चों को ट्रेनिंग दी जानी है। लेकिन, बैडमिंटन हॉल की स्थिति बदहाल पड़ी है। इसका बैडमिंटन हॉल ध्वस्त पड़ा है। नवंबर 2024 में बजट पास होने के बाद भी अब तक मरम्मत का काम नहीं कराया गया। जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। अब 1 जुलाई 2025 से ट्रेनिंग के लिए बच्चों का आना शुरू हो जाएगा। 15 दिन में सारे बच्चे स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंच जाएंगे। प्रदेश से 30 बच्चों को चयनित किया जाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बदहाल बैडमिंटन हॉल में बच्चे ट्रेनिंग कैसे करेंगे?