फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन, ओपी राजभर का पुतला फूंका

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 05:56 PM IST

राजधानी लखनऊ में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बलरामपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा। बृहस्पतिवार की दोपहर 2.00 बजे के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का पुतला भी फूंका। एमएलके पीजी कॉलेज गेट पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। एक घंटे तक हंगामा करते रहे। अचानक हुए इस प्रदर्शन से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर एसडीएम और सीओ सिटी पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक डीएम मौके पर नहीं आएंगे। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के चलते आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ते देख अपर जिलाधिकारी ज्योति राय मौके पर पहुंची। उन्होंने ज्ञापन लेकर प्रदर्शनकारियों को समझाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें