फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में लखनऊ में किसानों का मार्च, जानकीपुरम में पुलिस ने रोका

भारत-अमेरिका वृहद व्यापार समझौते के विरोध में लखनऊ के गुडंबा में बुधवार को भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन के बैनर तले किसानों ने जानकीपुरम में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। नहर रोड स्थित यूनियन कार्यालय से पैदल मार्च शुरू कर रहे किसानों को पुलिस ने जानकीपुरम थाने के सामने रोक लिया। इसके बाद किसानों ने वहीं प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा को सौंपा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज कुमार ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते से देश के करीब 14 करोड़ किसान और मजदूर परिवार प्रभावित होंगे। उनका आरोप है कि यदि समझौता वर्तमान स्वरूप में लागू हुआ तो किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, कृषि क्षेत्र संकट में आ जाएगा और गांवों की अर्थव्यवस्था कमजोर हो जाएगी। किसानों ने सरकार से कृषि और किसान हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रस्तावित समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में राम सिंह यादव, अभिषेक यादव, कन्हैया लाल, शोभावती सहित बड़ी संख्या में किसान और यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें