फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएनए का स्वर्ण जयंती समारोह, अध्यक्ष रतिशंकर ने सीएम से रिटायर्ड कर्मियों के लिए ग्रेच्युटी की मांग की

Bhupendra Singh Updated Sun, 05 Apr 2026 12:43 PM IST

राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है। अकादमी के 50 वर्ष पूरे होने पर आठ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसमें देशभर से कलाकार पहुंचे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष रतिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान में केवल 40 विद्यार्थी ही पढ़ रहे हैं। छात्रों की संख्या और स्टाफ बढ़ाने की मांग रखी। बीएनए को 40 कमरे का छात्रावास का भवन शहीद पथ पर मिलने पर उन्होंने धन्यवाद दिया। हमारे यहां कर्मचारी रिटायर्ड होकर जाते हम उन्हें कुछ नहीं दे पाते। ग्रेच्युटी के नाम पर कुछ नहीं दे पाते हैं। मुख्यमंत्री अगर ऐसी कोई व्यवस्था करा दें कि हम कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर ग्रेट्यूटी दे सकें तो यह उनके परिवारों के लिए बेहतर होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें