फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: बसपा सुप्रीमो मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती का 69वां जन्मदिन पर बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए बसपा की रणनीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। नगर के गोंडा मार्ग स्थित गन्ना दफ्तर कार्यालय के सामने एक निजी स्कूल मैदान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंडल प्रभारी भीम राजभर ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। कहा कि बसपा की रणनीतियों का प्रचार-प्रसार करके 2027 में उत्तर प्रदेश में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाकर रिॅकार्ड बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष लालचंद ने कांशीराम व मायावती के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। कहा कि पिछड़ों व छोटी जातियों के विकास व उत्थान के लिए प्रदेश में बसपा की सरकार बनाना बहुत जरूरी है। गोष्ठी को मंडल प्रभारी काशीराम पासवान, धर्मपाल गौतम, पूर्व विधायक अलाउद्दीन खान, इरफान अहमद खान, प्रताप भुवन सिंह, राम प्रताप वर्मा व शाबान अली ने भी संबोधित किया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु रहने की कामना की। कार्यक्रम में महताब जमील, राजेंद्र वर्मा, रामफेर गौतम व बृजलाल गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें