फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 12 केंद्रों पर शुरू हुई एसआई भर्ती परीक्षा, 4880 अभ्यर्थी होंगे शामिल

एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 4880 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले सघन जांच की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लाने के निर्देश दिए गए थे, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें